49 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर शिंदे गोवा से मुंबई के लिए रवाना, जानें महाराष्ट्र में कैसी होगी नई सरकार?

By अभिनय आकाश | Jun 30, 2022

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जल्द ही राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश करने की संभावना है। इसी सिलसिले में मुंबई में भाजपा की कई बैठकें चल रही हैं और कई प्रतिक्षित हैं। जिनमें आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श और मंथन होगा। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। मुंबई पहुंचकर वे राज्यपाल को 49 विधायकों के हस्ताक्षर वाले समर्थन पत्र सौंपेंगे। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा, ''विधायक अभी भी गोवा में हैं लेकिन मैं आज मुंबई जा रहा हूं। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि कौन और कितने मंत्री पद होंगे, इसे लेकर भाजपा से अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है, यह जल्द ही हो जाएगा। तब तक, कृपया मंत्रिस्तरीय सूचियों और इसके बारे में अफवाहों पर विश्वास न करें। 

कैसी होगी फडणवीस कैबिनेट 

चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, आशीष शेलार, प्रवीण दारेकर, चंद्रशेखर बावनकुले, विजयकुमार देशमुख, गणेश नाइक, राधाकृष्ण विखे पाटिल, संभाजी पाटिल निलंगेकर, मंगल प्रभात लोढ़ा, संजय कुटे, रवींद्र चव्हाण, डॉ. अशोक उइके, सुरेश खाडे, जयकुमार रावल, अतुल सावे, देवयानी फरांडे, रणधीर सावरकर, माधुरी मिसाल

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: पहले से ज्यादा बड़ी ताकत के साथ सत्ता में लौट रहे हैं देवेंद्र फडणवीस

शिंदे खेमे से इन नामो पर चर्चा 

उदय सावंत, तानाजी सावंत, संजय राठौड़, दीपक केसरकर, गुलाब राव पाटिल, दादा भुसे, अब्दुल सत्तार, शंभूराज देसाई, बच्चू कडु। 

इससे पहले विधानसभा में बृहस्पतिवार को शक्ति परीक्षण कराए जाने के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के निर्देश पर रोक लगाने से उच्चतम न्यायालय के इनकार के तुरंत बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उद्धव ठाकरे ने राजभवन में राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने ठाकरे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था होने तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को कहा। ठाकरे मर्सिडीज कार चलाते हुए राजभवन पहुंचे। ठाकरे के साथ उनके बेटे आदित्य और तेजस के साथ-साथ शिवसेना नेता नीलम गोरहे तथा अरविंद सावंत और अन्य लोग भी थे।  

प्रमुख खबरें

Gautam Gambhir ने Shivam Dube के बैटिंग ऑर्डर का किया बचाव, बोले टी20 में सिर्फ ओपनर पक्के

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन