शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी को 36 सीट पर हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2024

 मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वंद्वी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 36 सीट पर हराया है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के घटक दल शिवसेना (शिंदे गुट) ने 81 सीट पर चुनाव लड़कर 57 सीट जीतीं।

शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का मत प्रतिशत 12.38 रहा, इसकी तुलना में शिवसेना (यूबीटी) का मत प्रतिशत 9.96 रहा। भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शनिवार को महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की और 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट पर जीत हासिल की।

प्रमुख खबरें

Ballia Police ने अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल

Delhi Medical Procurement Case में पूर्व CPA अधिकारी Neeraj Chopra की जमानत अर्जी खारिज

Fatehpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, UP Minister Krishna Paswan की बहन घायल

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान की Akhilesh Yadav ने की निंदा, दंडात्मक कार्रवाई की मांग