भारत आने वाले जहाज पर कब्जा, ईरान पर एक्शन तेज!

By अभिनय आकाश | Apr 24, 2026

भारत आ रहे एक जहाज एपामिस को ईरान ने अपने कब्जे में ले लिया। उसे अपने कब्जे में लेकर वो ईरान चला गया। इसको लेकर गरमा गर्मी बढ़ गई है। एपामिंडोस को ईरान ले जाए जाने पर और उस पर हुई गोलीबारी को लेकर भारत का जवाब अब सामने आया है। भारत ने इस मामले में इतनी जानकारी दी है कि इन जहाजों में जो भारतीय क्रू मेंबर सवार थे वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। भारत का कहना है कि यह जहाज विदेशी मूल के थे। ऐसे में इस पर अभी ज्यादा रिपोर्ट भारत के पास मौजूद नहीं है। दो विदेशी जहाज पर फायरिंग हुई थी। उस पे कुछ हमारे भारतीय क्रू मेंबर्स नाविक थे। वो लोग सुरक्षित हैं। और यह दो जो जिस पे फायरिंग हुई है, विदेशी जहाज हैं। विदेशी जहाज है और लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि ईरान की सरकार से हमारा हमारा लगातार बातचीत चल रही है ताकि जो हमारे वहां पर शेष जहाज हैं वो सुरक्षित भारत आए। दरअसल ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया था कि तीन कंटेनर जहाज ईरान ने कब्जा कर लिए हैं।

इसे भी पढ़ें: जर्मनी ने भारत को दिया बाहुबली..मोदी-राजनाथ का तगड़ा खेल, चीन-अमेरिका हैरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब यह भी आदेश दे दिया है कि ईरान के तमाम ऐसे जहाज जो हारमूस में घूम रहे हैं और माइंस बिछाने का काम कर रहे हैं या फिर दूसरे जहाजों पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं उनको चुन-च कर अमेरिका खत्म करे। कुल मिलाकर हारमूस पर जहां एक तरफ तनातनी बरकरार है। वहीं दूसरी तरफ भारत और ईरान लगातार अपने-अपने मामलों को सुलटाने में लगे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद Hardik Pandya पर बड़ा अपडेट, CSK के साथ मेगा Swap की अटकलें

रोहित शर्मा के भविष्य पर दीप दासगुप्ता की दो टूक, World Cup तैयारी में न हो Confusion

Commonwealth Games: Namibia के खिलाफ भारतीय जोड़ी का Tie-Breaker में टूटा तिलस्म, अब सेमीफाइनल की राह कठिन

CWG 2026: Mirabai Chanu का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 48kg भारोत्तोलन में गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया गौरव