नारायण राणे के खिलाफ शिवसैनिकों का विरोध प्रदर्शन, नासिक में भाजपा दफ्तर पर हुआ पथराव

By अनुराग गुप्ता | Aug 24, 2021

मुंबई। केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी कथित बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिसके बाद शिवसैनिकों ने नारायण राणे के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मुंबई में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नारायण राणे के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इसी बीच शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां चलाईं।

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने वाले बयान को लेकर बुरे फंसे नारायण राणे, हो सकती है गिरफ्तारी 

भाजपा दफ्तर पर हुआ पथराव

नारायण राणे के खिलाफ FIR दर्ज

उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी कथित बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ 4 एफआईआर दर्ज हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुणे के चतुरशृंगी पुलिस स्टेशन में युवा सेना की शिकायत के बाद आईपीसी की धारा 153 और 505 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।  

नारायण राणे ने क्या कुछ कहा ?

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। 15 अगस्त के बारे में कोई नहीं जानता तो क्या यह अपराध नहीं है? मैंने कहा था कि मैं थप्पड़ मार देता और यह अपराध नहीं है।  

इसे भी पढ़ें: शिवसेना के प्रति वफादार हूं, राणे की टिप्पणी का उद्देश्य एमवीए में भ्रम पैदा करना है : शिन्दे

नारायण राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा था कि यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हुए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके नारायण राणे पहले शिवसेना में थे, जो बाद में कांग्रेस में और फिर साल 2019 में भाजपा में शामिल हो गए।

प्रमुख खबरें

Samarkand में Chess Olympiad के लिए पहुंची भारतीय टीम को होटल के कमरे मिलने में हुई देरी

Imran Khan की हिरासत पर Australia के 7 पूर्व कप्तानों ने Penny Wong को लिखा पत्र

Haryana में ब्लॉक सम्मेलनों से जमीनी स्तर पर मजबूत होगी Congress, संजय दत्त ने बताई रणनीति

Nitish Kumar Reddy और Arshdeep की घातक गेंदबाजी, अफगानिस्तान 159 रन पर सिमटा