शिवसेना ने लगाया सरकार गिराने की कोशिश का आरोप, बीजेपी ने नाकामियों को छुपाने की कोशिश बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने आरोप लगाया कि शिवसेना नेता संजय राउत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार की नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं और भाजपा पर उद्धव ठाकरे नीत सरकार गिराने की साजिश रचने का बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में रविवार को अपने साप्ताहिक लेख में भाजपा पर अक्टूबर तक राज्य सरकार को गिराने और राज्यपाल कोटा से विधान परिषद में अपने सदस्यों को नियुक्त कराने का मंसूबा बनाने का परोक्ष रूप से आरोप लगाया था।

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा

केरलम विधानसभा सत्र में सदन की वैधता का मुद्दा उठाएगी BJP, राजीव चंद्रशेखर ने दी चेतावनी

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue