Mihir Shah के पिता पर शिवसेना का एक्शन, उपनेता पद से हटाया गया

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2024

मुंबई हिट एंड रन के आरोपी के पिता राजेश शाह पर शिवसेना ने बड़ा एक्शन ले लिया है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने राजेश शाह को पार्टी पद से हटा दिया है। मिहिर शाह हिट-एंड-रन मामले का मुख्य आरोपी है, जिसके परिणामस्वरूप 45 वर्षीय महिला कावेरी नखवा की मौत हो गई थी। बता दें कि शिव सेना की पालघर इकाई के उपनेता और पार्टी के पूर्व जिला प्रमुख रहे राजेश को सबूत नष्ट करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने उनके ड्राइवर राजऋषि बिदावत के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में शामिल बीएमडब्ल्यू कार राजेश की है। मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने सोमवार को राजेश को जमानत दे दी। 

प्रमुख खबरें

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया

Amaravati पर YS Sharmila का नायडू पर बड़ा हमला, पूछा- बिना Central Funding के कैसे बनेगी राजधानी?