शिवसेना ने महाराष्ट्र में 288 सीटों के बंटवारे को भारत-पाक बंटवारे से भी भयंकर बताया

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2019

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना के बीच सीट बंटवारे को लेकर बढ़ती बेचैनी के दौर में संजय राउत ने कहा कि इतना बड़ा महाराष्ट्र है। ये जो 288 सीटों का बंटवारा है ये भारत और पाकिस्तान के बंटवारे से भी भयंकर है। सरकार की बजाय अगर हम विपक्ष में होते तो आज की तस्वीर कुछ और होती। हम सीटों पर जो भी तय करेंगे, आपको बताएंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र में चुनाव का बिगुल बज गया और चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान भी हो चुका है। 21 अक्टूबर को प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना के बीच सीटों का बंटवारा अभी तक नहीं हो पाया है। दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे पर पेच फंस गया है। शिवसेना ने आज बैठक बुलाई है। इस बैठक में सीटों और प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हो सकती है। वहीं शिवसेना की बैठक के साथ ही बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस दौरान सीटों के बंटवारे का ऐलान भी आज हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा

भीम-मीम ने उड़ाई दो लड़कों की नींद! UP का थर्ड फ्रंट किसका बिगाड़ेगा खेल?