By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2021
संपादकीय में कहा गया है, महाराष्ट्र ने कोविड-19 की पहली और दूसरी लहरों को नियंत्रित किया। निसर्ग (पिछले साल के चक्रवात) को हराया। अब, महाराष्ट्र ताउते चक्रवात संकट से भी सफलतापूर्वक बाहर निकल जाएगा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 26,616 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 54,05,068 हो गए, जबकि संक्रमण के कारण 516 मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 82,486 तक पहुंच गई।