पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर स्पष्टीकरण दें शिवसेना: देवेंद्र फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि शिवसेना को कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के उस बयान पर स्पष्टीकरण देना चाहिए कि उसने 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन में सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा था। विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने कहा कि चव्हाण का बयान बेहद चौंकाने वाला है और इससे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी का ‘‘असली चेहरा’’ उजागर हुआ है। शिवसेना ने नवंबर में कांग्रेस और राकांपा के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी बोले- जिन्हें जनता ने नकार दिया उनके पास अब भ्रम और झूठ का शस्त्र बचा है

चव्हाण ने रविवार को को दिए साक्षात्कार में यह भी कहा कि शिवसेना के साथ हाथ मिलाने को लेकर इस बार भी पार्टी आलाकमान और अध्यक्ष सोनिया गांधी शुरू में तैयार नहीं थीं, लेकिन गहन विचार-विमर्श के बाद आगे बढ़ने और सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया गया। चव्हाण ने कहा, यही स्थिति पांच साल पहले भी आई थी उस समय भी शिवसेना और राकांपा की तरफ से यह प्रस्ताव मेरे पास आया था कि हम तीनों मिलकर सरकार बनाते हैं और भाजपा को रोकते हैं। उन्होंने कहा, मैंने उस प्रस्ताव को तुरंत खारिज कर दिया था। मैंने कहा था कि हार-जीत राजनीति में सामान्य बात है। हम पहले भी हारे हैं और विपक्ष में बैठे हैं। 

प्रमुख खबरें

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट

Shardiya Navratri के 9 दिनों के लिए 9 रंगों वाले बेस्ट Traditional Outfit