By अभिनय आकाश | Mar 10, 2022
भाजपा उत्तर प्रदेश में दूसरे कार्यकाल की ओर बढ़ रही है जबकि मणिपुर में भाजपा गठबंधन सत्ता में लौटने के लिए तैयार है। पार्टी ने उत्तराखंड और गोवा में कांग्रेस को पछाड़ते हुए अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि पंजाब में उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। सभी पांच राज्यों में कांग्रेस की हार से पार्टी सदस्यों को झटका लगा है। वहीं बीजेपी के प्रदर्शन पर उनके विपक्षी दलों का भी बयान सामने आ रहा है। कभी बीजेपी के साथ गठबंधन में रही शिवसेना की तरफ से भी बीजेपी की जीत पर बयान सामने आया है।