शिवसेना ने आजाद को पद्म भूषण दिये जाने को लेकर उपजे विवाद को गलत बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2022

नयी दिल्ली| कांग्रेस की एक प्रमुख सहयोगी शिवसेना ने सरकार द्वारा प्रदान किये गये पद्म भूषण पुरस्कार स्वीकार करने को लेकर गुलाम नबी आजाद को उनकी ही पार्टी (कांग्रेस) के नेताओं के एक वर्ग द्वारा निशाना बनाने की कोशिश को बुधवार को नामंजूर कर दिया।

कांग्रेस छोड़ कर शिवसेना में शामिल हो चुकी चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘यह ना तो पहली बार और ना ही आखिरी बार है कि विपक्षी नेताओं को उनके कार्य को लेकर मान्यता दी जाएगी, कृपया गरिमा बनाए रखें।’’

उल्लेखनीय है कि पद्म भूषण पुरस्कार स्वीकार करने को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आजाद पर तंज किया है। दरअसल, कांग्रेस नेतृत्व के साथ आजाद के मतभेद जगजाहिर हैं। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के पद्म भूषण पुरस्कार स्वीकार करने से इनकार करने का जिक्र करते हुए रमेश ने आजाद को ऐसा ही करने करने का सुझाव दिया था। कांग्रेस की पूर्व नेता सुष्मिता देव ने भी रमेश पर प्रहार किया और हैरानगी जताते हुए सवाल किया कि क्या असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई को पद्म भूषण या पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न ने भी उन दोनों को गुलाम बना दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court में PIL: प्रदर्शनों के लिए बने सख्त SOP, ट्रैफिक जाम रोकने की मांग

अहमदाबाद में पहले BRICS गेम्स संपन्न, भारत ने योगासन और मलखम्ब का किया प्रदर्शन

कर्नाटक में BJP का दावा 25 Congress MLA पाला बदलने को तैयार DK Shivakumar ने किया पलटवार

पंजाब में ड्रग एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या, नशे के खिलाफ आवाज उठाते थे परम‍िंदर स‍िंह झोट्टा