शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले नेताओं पर साधा गया निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2020

मुंबई। शिवसेना ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं द्वारा ‘‘पूर्णकालिक’’ पार्टी अध्यक्ष की मांग को लेकर सोनिया गांधी को लिखा गया पत्र ‘‘राहुल गांधी के नेतृत्व को समाप्त करने की एक साजिश थी।’’ शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित एक संपादकीय में लिखा है, ‘‘ये नेता तब कहां थे जब भाजपा राहुल गांधी पर ‘‘तीखे’’ हमले कर रही थी और उनके कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद इन नेताओं ने पार्टी को सक्रिय करने की चुनौती क्यों नहीं ली।’’ इसमें लिखा गया है, ‘‘जब भीतर से ही लोग राहुल गांधी के नेतृत्व को खत्म करने के राष्ट्रीय षड्यंत्र में लिप्त हैं, तो पार्टी को ‘पानीपत’ (हार) मिलना तय है ... इन पुराने नेताओं ने राहुल गांधी को आंतरिक रूप से नुकसान पहुंचाया है, ऐसा नुकसान जो भाजपा ने भी उन्हें नहीं पहुंचाया है।’’ 

प्रमुख खबरें

Kerala में LDF की वापसी तय, कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं: CM Pinarayi Vijayan का बड़ा दावा

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित