शिवसेना सांसद अनिल देसाई ने कहा- बिहार में लगभग 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2020

मुंबई। शिवसेना सांसद अनिल देसाई ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में लगभग 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। देसाई ने पीटीआई- से कहा कि शिवसेना का बिहार में किसी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है। राज्यसभा सदस्य देसाई ने कहा, शिवसेना लगभग 50 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हमने उन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जहां हमारे कार्यकर्ता जन कार्यों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में पार्टी का चुनाव चिह्न तुरहा बजाता व्यक्ति होगा। इससे पहले, चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव में शिवसेना को उसका चुनाव चिन्ह धनुष और तीर इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था क्योंकि यह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के चुनाव चिन्ह तीर से मिलता-जुलता है।

इसे भी पढ़ें: सुशांत मामले में शिवसेना ने कहा, मुंबई पुलिस को बदनाम करने वालों को मांगनी चाहिए माफी

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिये तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 28 अक्टूबर, दूसरे चरण में तीन नवंबर और तीसरे चरण में सात नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक

Iran ने US के सामने रखा 7-Day Plan, Strait of Hormuz खोलने और शांति वार्ता की रखी शर्त

एशियाई खेल: निशानेबाजी में भारत को मिला पहला Gold, गुलवीर सिंह ने 10000 मीटर में जीता रजत

Asian Games: Kamaljeet और Suruchi की जोड़ी ने शूटिंग में जीता Gold, कोरिया को दी मात