बैठक से पहले शिवसेना की ललकार, बीजेपी के पास 145 का नंबर है तो बना ले सरकार

By अभिनय आकाश | Oct 31, 2019

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन का पेंच फंसा है। चुनाव परिणाम घोषित होने के एक हफ्ते बाद भी बहुमत वाली बीजेपी-शिवसेना गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर रार कायम है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि बीजेपी शिवसेना को 13-26 फॉर्मूले का प्रस्ताव देने वाली है। यानी नई सरकार में बीजेपी के 26 मंत्री और शिवसेना के 13 मंत्री होंगे। महाराष्ट्र बीजेपी नेता सुधीर )ने बीजेपी के 13-26 फॉर्मूले के प्रस्ताव पर कहा है, 'हम अभी भी इन सभी चीजों पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि शिवसेना 13 से अधिक की हकदार है। वहीं आज शिवसेना के विधायकों की बैठक है। बैठक से पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर बीजेपी के पास 145 का नंबर है तो सरकार बना ले। वहीं संजय राउत ने मुनगंटीवार पर ही सवाल उठाते हुए पूछा कि 'क्या मुनगंटीवार मंत्री बन रहे हैं? मेरे हिसाब से जो जो प्रमुख नेता हैं या तो हार गए हैं या उनको सत्ता से दूर रखने की साजिश चल रही है। 

बता दें कि शिवसेना के विधायक दल की आज बैठक छोड़ी ही देर में होनी वाली है। इस बैठक में सभी विधायक अपना नेता चुनेंगे। माना जा रहा है कि वर्ली से चुनाव जीते आदित्य ठाकरे को शिवसेना के सभी विधायक अपना नेता चुन सकते हैं। वहीं कल बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए ECI ने कड़े किए नियम, Form 7 भरने की सीमा तय

देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दीपके की हिरासत के बाद CJP का बयान

Shreyas Iyer बोले, Dew बनी हार की वजह, Sanju Samson और Mayank Yadav को सराहा