सुप्रिया सुले CM और आदित्य डिप्टी सीएम, शरद पवार संग उद्धव ठाकरे की डील की वजह से शिवसेना में पड़ी फूट?

By अभिनय आकाश | Jun 20, 2023

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 2024 में सुप्रिया सुले को मुख्यमंत्री के रूप में आदित्य ठाकरे के साथ डिप्टी सीएम के रूप में स्थापित करने की योजना बनाई थी। यही वो योजना थी जिसके कारण शिवसेना के विधायकों में असंतोष पैदा हुआ, जिसके परिणामस्वरूप अंततः 40 विधायक एकनाथ शिंदे के साथ चले गए और भाजपा के साथ सरकार बनाई।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र की राजनीतिक लड़ाई को UN तक ले गए संजय राउत, पत्र लिख कर कहा- 20 जून को घोषित किया जाये विश्व गद्दार दिवस

बावनकुले ने बताया कि वरिष्ठ नेता शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने 100 विधायकों का लक्ष्य रखा था। शिवसेना (यूबीटी) के मुख्य प्रवक्ता ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बावनकुले को पता नहीं है कि आसपास क्या हो रहा है। वो 'वनवास' में है। उन्हें गंभीरता से न लें, उन्हें राजनीतिक ज्ञान नहीं है। वह महाराष्ट्र को नहीं जानते। राज्यसभा सदस्य। राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि बावनकुले को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि विद्रोह हो रहा है। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप