भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए शिवसेना ने NCP और कांग्रेस के साथ किया गठबंधन: फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2019

मुम्बई। भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को आरोप लगाया कि शिवसेना का राकांपा एवं कांग्रेस के साथ गठबंधन राज्य में उनकी पार्टी को सत्ता से दूर रखने के लिए एक ‘‘पूर्व नियोजित’’ कदम था। फडणवीस ने यहां मराठी दैनिक ‘‘लोकसत्ता’’ से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपनी सरकार के पांच वर्षों के दौरान शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को कभी निराश नहीं किया जो वर्तमान में तीन दलों के महा विकास अघाडी सरकार में मुख्यमंत्री हैं।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी की झारखंड में सभा सुपर फ्लॉप रही: भाजपा

फडणवीस ने कहा, ‘‘पर्दे के पीछे और भाजपा और राकांपा के सरकार बनाने के संयुक्त प्रसास के बीच में काफी कुछ हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राकांपा प्रमुख शरद पवार की (पिछले महीने दिल्ली में बैठक के दौरान) क्या चर्चा हुई यह जल्द सामने आएगा। यदि मुझे इसके बारे में बोलने के लिए कहा गया तो निश्चित तौर पर उसे सार्वजनिक करुंगा।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या उच्चतम न्यायालय के फैसले (शक्ति परीक्षण के लिए समयसीमा तय करने) ने राकांपा नेता अजित पवार को भाजपा के साथ गठबंधन से बाहर जाने के लिए बाध्य किया, फडणवीस ने कहा, ‘‘अजित पवार के हटने के कारण उन्हें अच्छी तरह से पता हैं। उन्हें सामने आकर बताना चाहिए।’’ उन्होंने पिछले महीने उच्चतम न्यायालय के शक्तिपरीक्षण को लेकर दिए गए फैसले को ‘‘अप्रत्याशित’’ बताया।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Ankush Panghal ने मुक्केबाजी में पक्का किया भारत का पहला पदक

Tata Motors की घरेलू यात्री वाहन बाजार में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी जल्द हासिल करने की तैयारी

27 सितंबर को हुआ था Raja Ram Mohan Roy का निधन, जानें आज का इतिहास

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान