बिहार में 30-40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना: संजय राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार में 30-40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि एक दो दिन में तय होगा कि पार्टी राज्य में कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार में हमारे लोग 50 सीटों पर (चुनाव) लड़ना चाहते हैं। हम कह रहे हैं कि हमें 30-40 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।’’ यह पूछने पर कि क्या शिवसेना बिहार पुलिस के पूर्व महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय के चुनाव मैदान में उतरने पर उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी, राउत ने कहा, ‘‘देखते जाएं।’’ 

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव: श्याम रजक को बड़ा झटका, फुलवारी शरीफ की सीट भाकपा-माले के खाते में गई

राउत ने कहा, ‘‘मैं बिहार जाउंगा। मैं बिहार पहुंचने के बाद इसका जवाब दूंगा।’’ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग करने के बाद से ही पांडेय शिवसेना के निशाने पर हैं। महाराष्ट्र की शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा की गठबंधन सरकार पांडेय की टिप्पणी को लेकर लगातार उनकी आलोचना करती रही है। बिहार पुलिस बल के प्रमुख रहते हुए पांडेय ने राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। 

प्रमुख खबरें

Mukesh Khanna ने की Delhi Police की तारीफ, Dhruv Rathee और दिपके पर साधा निशाना

भारत में दिमाग पर होगी बड़ी रिसर्च, IIT Madras में क्या है PM Modi का नया मिशन?

Delhi में कॉजपा के प्रदर्शन के बाद 20 FIR दर्ज, पुलिसकर्मियों पर हमले का आरोप

बेडरूम से किडनैप किया, रिहाई के बाद Dhruv Rathee ने जारी किया वीडियो, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप