सक्षम प्रशासक, विनम्र राजा के आदर्श उदाहरण शिवाजी महाराज: भागवत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2022

पुणे|  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार की रात कहा कि मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज दुनिया के सामने एक सक्षम प्रशासक, एक विनम्र राजा और सफल युद्ध रणनीतिकार के आदर्श उदाहरण हैं।

भागवत ने डॉ केदार फाल्के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज पर लिखी गई एक पुस्तक के विमोचन के अवसर कहा, “पूरी दुनिया में जब यह चर्चा होती है कि किस तरह का प्रशासन होना चाहिए, एक राजा कितना विनम्र होना चाहिए और किस तरह का युद्ध होना चाहिए, उस समय छत्रपति शिवाजी महाराज का उदाहरण सामने आता है।”

उन्होंने कहा कि अगर भारत एक ऐसी दुनिया बनाना चाहता है जो लोगों को जोड़ने, उन्हें समृद्ध बनाने और मानवतावाद में विश्वास करने की बात करे तो उसे 17वीं सदी के महान राजा के आदर्शों का पालन करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

LSG vs KKR: प्लेऑफ में उम्मीदों को पुख्ता करने की कोशिश में लगे एलएसजी के सामने केकेआर की मजबूत चुनौती

NEET UG 2024: इस बार 24 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा देंगे, एनटीए चेकलिस्ट

महाज शतरंज खिलाड़ी ने राहुल गांधी को लेकर किया ये पोस्ट, कहा- मेरे मजाक को विशेषज्ञता के रूप में नहीं...

Eye Lashes Extension: आई लैशेज एक्सटेंशन करवाते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, वरना हो सकता है नुकसान