समाजवादी पार्टी विधान मंडल दल के सदस्य हैं शिवपाल यादव: रामगोविंद चौधरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2020

बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विरोधी दल के नेता राम गोविंद चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि शिवपाल सिंह यादव पार्टी में ही हैं तथा सपा विधान मंडल दल के सदस्य हैं। सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष को शिवपाल सिंह यादव की विधायक की सदस्यता निरस्त करने संबंधी जो याचिका दी थी वह वापस ले ली गई है। 

इसे भी पढ़ें: विधायक बने रहेंगे शिवपाल, SP के आग्रह पर सदस्यता के खिलाफ अर्जी वापस 

साथ ही उन्होंने कहा कि इस याचिका में तकनीकी खामी थी, जिसके कारण याचिका वापस ली गई है। यह पूछे जाने पर कि क्या शिवपाल सिंह यादव की सपा में पुन: वापसी होगी, इस पर उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव पार्टी के विधान मंडल दल के सदस्य हैं। वह सपा के ही विधायक भी हैं। उन्होंने कहाकि शिवपाल यादव को दल से निकाला नहीं गया है।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress