सीतापुर जेल जाकर आजम खान से मिले शिवपाल, कहा- सपा उनके लिए संघर्ष करती हुई नहीं दिख रही है

By अभिनय आकाश | Apr 22, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से ही समाजवादी पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। चुनावी नतीजे के बाद ही एक बार फिर मुलायम परिवार में मनमुटाव का नजारा देखने को मिला। मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव ने अपने भतीजे अखिलेश यादव से उन्हें विधायक दल से बाहर निकाल देना तक की बात कह डाली। इसके साथ ही सपा का बड़ा मुस्लिम चेहरा आजम खान को लेकर भी अक्सर अखिलेश की तरफ से नजरअंदाज किए जाने की बात कही जाती रही है। इन सब के बीच शिवपाल यादव ने आज सीतापुर जेल में दो साल से बंद सपा विधायक आजम खान से मुलाकात की है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में फिर लौटा पाबंदियों का दौर, मास्क न पहनने पर लगेगा 500 रुपए का जुर्माना

गौरतलब है कि आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत खान ने बीते दिनों अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि अपने फायदे के लिए हमें भाजपा का दुश्मन बना दिया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सपा की जीत में मुसलमानों की बड़ी भूमिका है। उनका कहना था कि अखिलेश नहीं चाहते कि आजम खान जेल से बाहर आए। यहां तक कि आजम खान से मिलने अखिलेश यादव जेल भी नहीं गए। वहीं दूसरी तरफ शिवपाल यादव की तरफ से भी भतीजे अखिलेश को लेकर लगातार सवाल उठाए जाते रहे हैं। उनके सीएम योगी से मुलाकात की भी खबर सामने आई थी। जिसको लेकर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा था कि ‘भाजपा से मिलने वाला सपा में नहीं रहेगा। शिवपाल ने इस टिप्पणी को “गैर-जिम्मेदाराना” करार देते हुए कहा, “अगर अखिलेश ऐसा सोचते हैं तो उन्हें मुझे विधायक दल से जल्द बाहर निकाल देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश