अखिलेश यादव के साथ गठबंधन को तैयार शिवपाल मगर पार्टी का विलय नहीं करेंगे

By अनुराग गुप्ता | Feb 16, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपने भतीजे अखिलेश यादव के साथ चुनाव में उतरने के संकेत दिए हैं। हिन्दी न्यूज चैनल से बातचीत में शिवपाल यादव ने गैरभाजपावाद का नारा दिया है और तमाम राजनीतिक दलों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में सियासी हलचलें तेज हो गईं हैं। 

शिवपाल ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक दलों को एकजुट होना पड़ेगा। ताकि भाजपा को कड़ी चुनौती दी जा सके। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अगर सभी समाजवादी एकसाथ एक मंच पर आते हैं तो वह हर त्याग के लिए तैयार हैं। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश का आरोप, योगी सरकार की कार्यशैली से अपराधियों के हौसले बुलंद 

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर तमाम पार्टियों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। वहीं शिवपाल पिछले कुछ समय से समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अखिलेश उनकी पार्टी का विलय कराना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश