Shivpal Yadav बोले, UP में 26 सीटों पर सपा प्रत्याशी तय, बाकी पर Congress से बातचीत जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 26, 2026

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 26 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं और बाकी सीटों पर कांग्रेस के साथ बातचीत के बाद फैसला किया जाएगा। यादव ने जिला मुख्यालय पर एक शादी समारोह में शामिल होने के दौरान संवाददाताओं से कहा कि सपा ने राज्य की 26 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिये और बाकी सीटों पर कांग्रेस से बातचीत के बाद निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि लक्ष्य चुनाव जीतना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाना है।

कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर जारी बातचीत के बीच उन्होंने कहा कि गठबंधन के सहयोगियों को उन सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए आपसी सहमति बनानी चाहिए, जहां उनकी जीत की वास्तविक संभावना हो और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए ऐसा करना जरूरी है। यादव ने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा से निराश है और सत्तारूढ़ दल कमजोर हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों से आम लोग, महिलाएं और युवा परेशान हैं।

यादव ने विश्वास जताया कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा के नेतृत्व वाला गठबंधन पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा। हालांकि, उन्होंने गठबंधन के संभावित स्वरूप को लेकर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के धार्मिक प्रवचनों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह सभी धार्मिक संतों और भागवत कथावाचकों का सम्मान करते हैं।

यादव ने कहा कि उनके क्षेत्र में भी नियमित रूप से भागवत कथाओं का आयोजन होता है और उन्होंने कभी धार्मिक प्रवचनों का विरोध नहीं किया।

प्रमुख खबरें

FSSAI देशभर में जुटा रहा पैकेज्ड पानी के सैंपल, जांच रिपोर्ट में लगेंगे दो महीने

Sumitomo Bengaluru के पास 100 एकड़ में बनाएगी Industrial Park, कर्नाटक मंत्री ने दी जानकारी

Chennai के रॉयपेट्टा में स्टोर से 10 लाख रुपये का सामान चुराने वाले चार आरोपी पकड़े गए

Punjab Police Reshuffle: चुनाव से पहले 25 IPS और 6 PPS अफसरों का तबादला