शिवपाल का छलका दर्द, बोले- मांगी थी 100 सीटें... मिली एक, फिर भी अखिलेश को माना नेता

By अंकित सिंह | Feb 08, 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर दांव-पेंच लगातार जारी है। इन सबके बीच शिवपाल यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिवपाल यादव का दर्द सामने आया है। शिवपाल यादव ने दावा किया कि अखिलेश यादव से अपनी पार्टी के लिए 100 सीटों की मांग की थी। लेकिन मुझे सिर्फ 1 सीटें मिली है। इसके बावजूद भी मैंने अखिलेश को अपना नेता मान लिया है। शिवपाल यादव कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन भाजपा को हराने के लिए अखिलेश का गठबंधन स्वीकार किया। मैंने अपनी पार्टी को कुर्बान की लेकिन आखिर मुझे क्या मिला?

इसे भी पढ़ें: UP में कांग्रेस और सपा में गुप्त गठबंधन! चुनाव में की चाचा भतीजे की राह आसान या फिर अमेठी-रायबरेली पर ध्यान

जानकारी तो यह भी है कि शिवपाल यादव इस बार गुन्नौर सीट से खुद को चुनावी मैदान में उतरना चाहते थे जबकि जसवंत नगर से बेटे आदित्य यादव के लिए टिकट मांग रहे थे। लेकिन उनकी इस मांग को भी नहीं माना गया। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। 403 सीटों पर चुनाव होंगे। जसवंतनगर में 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि नतीजे 10 मार्च में आएंगे।

प्रमुख खबरें

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत