UP Election 2022 । अखिलेश के खिलाफ कांग्रेस नहीं उतारेगी प्रत्याशी, शिवपाल को भी मिला वॉकओवर

Akhilesh Shivpal
अंकित सिंह । Feb 1 2022 7:12PM

कांग्रेस ने करहल सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। हालांकि एन मौके पर प्रत्याशी को नामांकन करने से मना कर दिया। माना जा रहा है कि चुनाव बाद किसी समीकरण को साधने के लिए कांग्रेस ने यह फैसला लिया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल लगातार अपना दमखम दिखा रहे हैं। कांग्रेस पर उत्तर प्रदेश चुनाव में अपना दम दिखा रहे हैं। प्रियंका गांधी लगातार पार्टी के लिए प्रचार कर रही हैं। इन सबके बीच कांग्रेस की ओर से आज बड़ा कदम उठाया गया है। दरअसल, कांग्रेस ने अखिलेश यादव को मैनपुरी की करहल सीट से वॉकओवर देने का फैसला किया है। कांग्रेस ने करहल सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। हालांकि एन मौके पर प्रत्याशी को नामांकन करने से मना कर दिया। माना जा रहा है कि चुनाव बाद किसी समीकरण को साधने के लिए कांग्रेस ने यह फैसला लिया है। 

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022 । योगी के तमंचावादी आरोप पर अखिलेश का पलटवार, कहा- बाबा सरकार में है महामाफ़िया राज

इतना ही नहीं, कांग्रेस ने अखिलेश यादव के चाचा और जसवंत नगर से चुनाव लड़ रहे शिवपाल यादव को भी वॉकओवर देने का फैसला लिया है। करहल सीट से कांग्रेस ने ज्ञानवती यादव को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि उन्हें नामांकन करने से मना कर दिया गया है। जसवंतनगर सीट पर भी कांग्रेस ने फिलहाल कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। कुल मिलाकर हम कह सकते हैं कि कांग्रेस में जसवंतनगर और करहल में समाजवादी पार्टी का समर्थन किया है। 

इसे भी पढ़ें: लोगों की जेब काटने के लिए बजट लाई है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

हालांकि, दोनों दलों के बीच पहले भी एक दूसरे को समर्थन देने का सिलसिला देखने को मिला था। समाजवादी पार्टी अमेठी और रायबरेली संसदीय सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारती है। समाजवादी पार्टी की ओर से यह कदम 2009 में उठाया गया था। उसके बाद यह सिलसिला लगातार जारी है। कांग्रेस समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं के खिलाफ अपने प्रत्याशी नहीं उतारती हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव और आजमगढ़ से अखिलेश यादव के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़