शिवपाल यादव ने बताया, किसके कहने से अखिलेश यादव के साथ आए, भविष्य को लेकर कही यह बात

By अंकित सिंह | Nov 26, 2022

मैनपुरी उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की एकता साफ तौर पर दिखाई दे रही है। पूरा सैफई परिवार एकजुट नजर आ रहा है। इन सबके बीच शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच का विवाद भी कम होता दिखाई दे रहा है। दोनों मिलकर मैनपुरी उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव को जीत दिलाने के लिए लगातार प्रचार कर रहे हैं। हालांकि, डिंपल यादव को जब उम्मीदवार बनाया गया था तो उस समय शिवपाल यादव ने पूरी तरीके से चुप्पी साध ली थी। हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से कहा गया कि शिवपाल यादव से पूछ कर ही डिंपल को चुनावी मैदान में उतारा गया है। अब शिवपाल यादव ने बताया है कि आखिर शिवपाल यादव अखिलेश के साथ आने के लिए कैसे तैयार हुए?

इसे भी पढ़ें: चुनाव के समय ही चाचा की याद क्यों आती है? मैनपुरी में मामला अटका तो आशीर्वाद लेने शिवपाल के पास पहुँचे अखिलेश और डिंपल यादव

मुख्यमंत्री होते अखिलेश

इसके अलावा शिवपाल यादव ने कहा कि अगर 2022 के चुनाव में मुझे जिम्मेदारी मिली होती तो अखिलेश से इस वक्त मुख्यमंत्री होते। अपने बयान में शिवपाल ने कहा की जिम्मेदारी मिलती तो हर विधानसभा क्षेत्र में 10 से 15 हजार वोट बढ़ जाते। इतना ही नहीं, शिवपाल यादव ने साफ तौर पर कहा कि तब चुनाव में समाजवादी पार्टी को 250 से ज्यादा सीटों पर जीत मिली होती और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होते हैं। इसके अलावा शिवपाल ने भाजपा उम्मीदवार रघुराज शाक्य पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रघुराज शाक्य अपने ही समाज के नहीं हुए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि रघुराज ने हमसे कभी नहीं पूछा और चुनाव लड़ने के लिए वह छुपकर चला गया। 

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े