शिवराज और कमलनाथ ने बुलाई बैठक, निर्दलियों से संपर्क साधने में लगे

By अनुराग गुप्ता | Dec 11, 2018

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के रुझान सामने आ रहे हैं और इन रुझानों में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। नाजुक हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक बुलाई है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के तमाम आला नेता मौजूद हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता निर्दलियों से संपर्क साध रहे हैं क्योंकि रूझानों में बनती हुई स्थिति यह दर्शा रही है कि बिना निर्दलियों के समर्थन के सरकार बनना मुश्किल है।

वहीं, कांग्रेस ने भी बैठक बुलाई है और सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है। इसी बीच खबर भोपाल से आ रही है कि कमलनाथ के पार्टी दफ्तर में पहुंचते ही फूलों की बारिश की गई और उन्होंने कहा कि अभी हम परिणाम का इंतजार करेंगे और स्पष्ट बहुमत के साथ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। खबर लिखे जाने तक चुनाव आयोग ने रूझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच 10 सीटों का अंतर दिखाया है। 

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज