शिवराज ने कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा- विकास की मांग पर कांग्रेस नेता हमेशा धन की कमी की लगाते थे रट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2020

इंदौर। अपने पूर्ववर्ती कमलनाथ की नेतृत्व क्षमता पर निशाना साधते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि 73 वर्षीय कांग्रेस नेता इस पद पर रहने के दौरान हमेशा धन की कमी की रट लगाते रहते थे। चौहान ने शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-तीन में 50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की बुधवार रात शुरूआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा, कमलनाथ जब राज्य के मुख्यमंत्री थे, तब विकास की मांग पर जन प्रतिनिधियों से हमेशा यही कहते थे कि (सरकारी खजाने में) पैसा नहीं है। लेकिन सूबे की मौजूदा भाजपा सरकार विकास कार्यों के लिए धन की कमी कभी नहीं आने देगी। 

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक