Madhya Pradesh: Shivraj का Congress पर वार, बोले- कमलनाथ ने सत्ता में आते ही हमारी योजनाएं बंद कर दीं

By अंकित सिंह | Aug 19, 2023

मध्य प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और बीजेपी दोनों राज्य को अपने पक्ष में करने के लिए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। अब इसी उम्मीद के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रदेश में बुजुर्गों को फ्लाइट के जरिए तीर्थयात्रा कराएंगे। उन्होंने पन्ना जिले में 'मुख्यमंत्री लाडली बहना सम्मेलन' को संबोधित करते हुए इस योजना की घोषणा की। चौहान ने आरोप लगाया कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने राज्य में बुजुर्गों की 'तीर्थ यात्रा' सहित भाजपा सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को बंद कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh में Congress को Karnataka वाले फॉर्मूले पर विश्वास, भ्रष्टाचार को बनाया मुद्दा

महिलाओं को साधने की कोशिश

सीएम ने कहा कि सरकार बेटियों की शादी कराती थी, कांग्रेस ने उस योजना को भी बंद कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं धीरे-धीरे लाडली बहना योजना की राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह कर दूंगा... गुनौर के कॉलेज में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही गुनौर के गर्ल्स हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल बनाया जाएगा। राज्य में आगामी चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रविवार, 20 अगस्त को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे।

प्रमुख खबरें

अभिनेता Nana Patekar के निधन से देश में शोक की लहर! नाम फाउंडेशन से लेकर पर्दे तक, नेताओं और दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Delhi Police ने सोशल मीडिया से हटवाईं प्रदर्शन से जुड़ी 11 भ्रामक पोस्ट

Delhi High Alert | CJP प्रदर्शन से पहले छावनी बनी दिल्ली! जंतर-मंतर पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, FRS तकनीक से 2,800 संदिग्धों पर कड़ी नजर

Nana Patekar Death | अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, देर रात आया कार्डियक अरेस्ट, 45 मिनट CPR के बाद भी नहीं बची जान