Digvijay के बयान पर शिवराज का वार, बोले- कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान का है, वो सेना का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं

By अंकित सिंह | Jan 24, 2023

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक पर ही सवाल उठाए थे और कहा था कि दावे तो बड़े-बड़े किए जाते हैं लेकिन प्रमाण कहा है। अब इसी को लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से कांग्रेस पर निशाना साध रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी अब दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान का है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं..वो सेना का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं और वो दिखा रहे हैं कि वो पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। 

इसे भी पढ़ें: Netaji की जयंती पर बोले अमित शाह, जो वीर होते हैं वो इतिहास में स्थान प्राप्त करने के लिए किसी के मोहताज नहीं होते

जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों को श्रीनगर से दिल्ली हवाई मार्ग से लाने के उसके (सीआरपीएफ के) अनुरोध पर सहमत नहीं हुई थी और पुलवामा में 2019 के एक आतंकी हमले में 40 सैनिकों को अपना बलिदान देना पड़ा था। अपनी टिप्पणियों से अक्सर विवाद पैदा करने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वे सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं। वे कई लोगों को मारने की बात करते हैं लेकिन कोई सबूत नहीं दिया। वे झूठ के पुलिंदों के सहारे शासन कर रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा