शिवराज कैबिनेट के मंत्री ने दिखाई दरियादिली, सड़क दुर्घटना में घायल को निजी वाहन से अस्पताल भेजा

By सुयश भट्ट | Mar 30, 2022

भोपाल। आमतौर पर ऐसी धारणा बनी हुई है कि सत्ता में आने और मंत्री बनने के बाद नेताओं को जनता के दुःख दर्द से कोई लेना-देना नहीं होता। लेकिन ऐसा हर वक़्त नहीं होता। कई जन प्रतिनिधि सिर्फ जनता की सेवा में लगे रहते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें मंत्री ने न सिर्फ घायलों को अस्पताल पहुंचाया बल्कि खुद सड़क से उठाकर वाहन तक पहुंचाने में मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया है।

इसे भी पढ़ें:एमपी के रीवा जिले में कव्वाल ने हिंदुस्तान पर दिया विवादित बयान, बीजेपी विधायक ने दी चेतावनी 

वहीं मंत्री हरदीप सिंह डंग दूसरी गाड़ी में सवार होकर गंतव्य की और रवाना हुए। जानकारी मिली है कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिल में दुर्घटना के बाद घायल मदद की गुहार लगाते हुए सड़क पर ही तड़प रहे थे। लेकिन मंत्री के पहुंचे से घायलों को समय पर उपचार और अस्पताल पहुंचने की सुविधा मिल गई। हालांकि घायलों के नाम-पते की जानकारी नहीं मिल पाई थी। 

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि

बर्फीली वादियां, साधुओं का साथ और ध्यान... Ladakh में कुछ ऐसे सुकून खोज रही हैं Hina Khan

याद है ये...नेतन्याहू ने पेजर दिखा हिलाई पूरी दुनिया, UN रह गया हैरान, ईरान परेशान

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स