मामा का नया स्टाइल! खराब मौसम की वजह से सभा स्थल नहीं पहुंच पाए शिवराज, लोगों को ऐसे किया संबोधित

By अंकित सिंह | Sep 22, 2022

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन नेता माना जाता है। जनता के बीच उनकी सक्रियता लगातार देखने को मिलती है। वह हर रोज जनता के बीच रहते हैं और उनसे संवाद करते हैं। यही कारण है कि मध्य प्रदेश में उन्हें मामा शिवराज सिंह चौहान कहा जाता है। शिवराज सिंह चौहान आज बालाघाट के केंदा टोला पहुंचने वाले थे। हालांकि, खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। फिर क्या था, मामा अपने स्टाइल में आ गए। उन्होंने फोन से ही सभा स्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित कर दिया। हालांकि, खुद नहीं पहुंच पाने के लिए उन्होंने ग्राम वासियों से माफी भी मांगी और वादा किया कि वह अवश्य उनके बीच आएंगे। 

इसे भी पढ़ें: हिंदुओं के धर्म गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद का 99 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार, PM मोदी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जो मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर लगाये जा रहे हैं, इसका एक ही उद्देश्य है कि जनता को योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी ऑफिसों में न जाना पड़े, उनके पंचायत में शिविर लगे और अधिकारी एवं सरकार आये तथा जनता को योजनाओं का लाभ प्रदान करे। इससे पहले शिवराज छिंदवाड़ा में थे जहां उन्होंने कहा कि सौंसर की जनता को मैं आज यह वचन देना चाहता हूँ कि चाहे कॉलोनियों में मिनी गार्डन हों, सुविधायुक्त आंगनबाड़ी हो, शहर के बस स्टैंड को फिर से बनाने का मामला हो। अलग-अलग जितने भी काम आपने सोचे हैं, उनको पूरा करने के लिए पैसे की कमी नहीं आने दूँगा। 

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत