शिवराज सरकार ने भी दी छात्रों को राहत, 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द

By अंकित सिंह | Jun 02, 2021

सीबीएसई ओर आईसीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद अब कई राज्य सरकारों ने भी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। हरियाणा और गुजरात के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार ने भी 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात का ऐलान किया। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में लगातार अभिभावक इसकी मांग कर रहे थे। सरकार के फैसले के बाद अब बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी राहत मिली है।

इसे भी पढ़ें: सीबीएसई की तरह छात्रों के हित में फैसले करें राज्यों के बोर्ड: प्रियंका गांधी

आपको बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पहले ही दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद 12वीं की परीक्षा को लेकर लगातार चर्चा गर्म थी। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के हित में बताया। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य