शिवराज सरकार ने लॉटरी और सट्टे को वैधानिक करने का लिया निर्णय, सांसद ने बताया इसे वाजिब,कांग्रेस ने किया पलटवार

By सुयश भट्ट | Sep 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में सूबे की शिवराज सरकार ने लॉटरी और सट्टे को वैधानिक करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय को सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने वाजिब बताया है। सांसद ने कहा कि सरकार की नीतियां हैं, जिसमें समाज का लाभ हो वो कार्य वो प्रारंभ कर रहे हैं।

सांसद ने कहा कि सरकार के निर्णय में मैं भी उनके साथ हूं। कोरोना के चलते जिस तरह से आर्थिक स्थिति डगमगाई है उसका रूप दूषित नहीं करना चाहिए। लेकिन लॉटरियां यहां कई प्रकार की चलती हैं। केवल नाम उसका लॉटरी दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि अच्छा है जिसमे समाज का लाभ हो, धनोपार्जन कर सकें समाज अच्छे से जीवन यापन कर सके,ऐसा कार्य हमेशा करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, आरोपी हुआ गिरफ्तार 

वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा है।मध्यप्रदेश कांग्रेस के महासचिव और मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ट्वीट कर कहा कि संघ प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड में मप्र सरकार द्वारा निर्मित तकनीकी कारणों से बरी किन्तु मालेगांव ब्लास्ट में आज भी आरोपित भगवाधारी सांसद प्रज्ञासिंह राज्य में सट्टे-जुंए को सामाजिक व धनोपार्जन का कारक बता,उसकी वकालात कर रही हैं! वैश्यावृति भी वैध करवा दीजिये,राजस्व मिलेगा!!

प्रमुख खबरें

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक

उत्तराखंड में Land Monetisation पर विवाद, सरकार ने कहा चुनिंदा भूखंडों से बढ़ेगा राजस्व

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा