शिवराज सरकार को उप चुनाव में मात्र 02 ही सीटें जीतने की जरूरत

By दिनेश शुक्ल | Oct 23, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में छह माह पहले बनी भाजपा की शिवराज सरकार को अब बहुमत के लिए मात्र दो विधायकों की जरूरत है। प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव में जहाँ कांग्रेस को सभी 28 सीटों पर जीत हासिल करनी पड़ेगी तो वही भाजपा को बहुमत के लिए मात्र दो सीटें ही जीतनी पड़ेगी। इसका कारण दो निर्दलीय विधायकों का भाजपा की शिवराज सरकार को समर्थन देना है। बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा और  खरगौन की भगवानपुरा से निर्दलीय विधायक केदार डावर ने चिट्ठी लिखकर सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया को समर्थन का ऐलान किया। इन दोनों निर्दलीय विधायकों द्वारा दिए गये पत्र को विधानसभा सचिवालय भेज दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की