शिवराज सरकार ने घटाई मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि, कमलनाथ सरकार ने बढाकर की थी 51 हजार

By दिनेश शुक्ल | Aug 18, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के फैसलों को बदलना शुरू कर दिया है। जिसके तहत अब राज्य में लड़कियों के विवाह पर कन्यादान योजना के तहत दी जाने वाली राशि में बदलाव किया गया है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने सत्ता में आते ही आपने वचन पत्र के अनुसार कन्यादान योजना की राशि 28 हजार से बढ़ाकर 51 हजार कर दी थी। कमलनाथ सरकार के इस फैसले को बदलते हुए शिवराज सरकार ने अपनी पूर्व सरकार की भांति 28 हजार रूपए ही देने की बात कही है। सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने योजना की राशि कम किए जाने को लेकर कहा है कि योजना में पिछली शिवराज सरकार के समय तय की राशि दी जाएगी। 

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास