उमा भारती के शराबबंदी अभियान को फ्लाप करने की तैयारी में शिवराज सरकार

By दिनेश शुक्ल | Feb 09, 2021

भोपाल। कांग्रेस ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि उमा भारती के शराबबंदी अभियान की घोषणा को फ्लाप करने के लिए शिवराज सरकार का एक माह पूर्व से ही झूठा नशा मुक्ति अभियान चलाने की तैयारी में है, जबकि बेहतर होता कि शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती के शराबबंदी अभियान का समर्थन करने का निर्णय लेते। 

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में 2023 तक जल क्रांति, प्रत्येक ग्रामीण परिवार को मिलेगा घरेलू नल कनेक्शन - शिवराज सिंह चौहान

उन्होंने कहा कि जबकि सच्चाई यह है कि देश के कई राज्यों में पिछले कई वर्षों से नशा मुक्ति अभियान सतत चल रहा है। जो शिवराज सिंह चैहान चुनाव के पूर्व प्रदेश में शराब बंदी की वकालत करते थे, शराब की दुकानें कम करने के बड़े-बेड़े दावे व घोषणाएं करते थे, वे आज प्रदेश में शराब बंदी करने व अपने वादे पर अमल करने के बजाय उमा भारती के शराबबंदी अभियान को फ्लाप करने व निपटाने में लग गये हैं। इसी से शिवराज जी व उनकी सरकार का शराब प्रेम उजागर हो रहा है। जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य में शराबबंदी हो सकती है तो मध्य प्रदेश में क्यों नहीं?

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में माफिया के विरुद्ध जारी रहेगी कार्यवाही : शिवराज सिंह चौहान

सलूजा ने कहा कि यदि शिवराज जी को वास्तव में प्रदेशवासियों की चिंता है व उन्हें शराब के दलदल में जाने से रोकना चाहते हैं तो उन्हें उमा भारती के इस शराबबंदी अभियान का पूर्ण समर्थन करते हुए प्रदेश में शराबबंदी को तत्काल लागू करना चाहिए। सलूजा ने कहा कि प्रदेश में शराब को लेकर भाजपा की गुटबाजी व खेमेबाजी निरंतर उजागर हो रही है। एक तरफ प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा शराब की दुकानों को कम बताकर उन्हें बढ़ाने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ उमा भारती शराब बंदी की बात करती हैं और इन सबके बीच प्रदेश के मुख्ययमंत्री शिवराजसिंह, उमा भारती के शराब बंदी अभियान को फ्लाप करने के लिए नशा मुक्ति अभियान के नाम पर नई चाल चल रहे हैं। प्रदेश की जनता शिवराज सरकार के इस चरित्र व शराब प्रेम को खुली आखों से देख रही है।

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट