कृषि कानून के विरोध प्रदर्शन में बोले कमलनाथ राजनीतिक कलाकार हैं शिवराज; मुंबई जाकर एक्टिंग करें

By दिनेश शुक्ल | Jan 15, 2021

छिंदवाड़ा। कृषि कानून के खिलाफ और किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेश भर में आंदोलन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के चौरई में ट्रैक्टर रैली निकाली।वह यहां हेलिपेड से डेढ़ किलोमीटर तक ट्रैक्टर चलाकर सभास्थल पहुंचे। वहीं भोपाल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा रोशनपुरा चौराहे पर धरने पर बैठे। जबकि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जीतू पटवरी ने किसानों के समर्थन मे  इंदौर के राऊ में धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम किया। 

इसे भी पढ़ें: युवती के फेसबुक फ्रेंड ने धोखाधड़ी कर ठगे लाखों रुपए के जेवर और नगदी

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि बिल लागू होने से किसान, उद्योगपतियों के बंधुआ मजदूर हो जाएंगे। हम किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए सड़क पर उतरे हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को खत्म करने का काम कर रही है। कृषि कानूनों की बुनियाद ही कमजोर है। इस कानून का केवल हम ही नहीं करे रहे, बल्कि एनडीए के घटक दल भी विरोध कर रहे हैं। क्योंकि यह एमएसपी खत्म करने वाला कानून है।

इसे भी पढ़ें: मुरैना में जहरीली शराब पीने २४ लोगों की मौत, कांग्रेस ने की सीबीआई जाँच की माँग

वही भोपाल में रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि सरकार के कानून से कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के लिए किसान मजबूर हो जाएगा। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 70% योगदान कृषि का है। बावजूद इसके प्रदेश में 20% किसानों को ही एमएसपी का फायदा मिलता है। इससे सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश के किसान प्रभावित होंगे। कांग्रेस इस मुद्दे पर किसानों के साथ है। केंद्र सरकार तीनों बिलों को लागू कर किसानों को बर्बाद करना चाहती है।यहां भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम किया। जिसके बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री शर्मा समेत कई कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर