शिवराज जी, अपने भगवान किसान के साथ क्या कर रहे है ? राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर भी देखिए : जीतू पटवारी

By दिनेश शुक्ल | Sep 04, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में अन्नदाता किसानों की समस्या को लेकर प्रदेश की शिवराज सरकार से गुहार लगाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा है कि कांग्रेस और भाजपा की राजनैतिक विचारधारा से ऊपर उठकर हमें प्रदेश के पालनहार किसानों के विषय में सोचने की जरूरत है। जीतू पटवारी ने कहा कि आप किसान को अपना भगवान कहते हैं। लेकिन आप अपने इस भगवान के साथ कर क्या रहे हैं? आपकी पिछली सरकार में किसानों पर गोलियां चलाई गई, किसानों के बच्चों को जेल भेजा गया, टीकमगढ़ में किसानों को नंगा करके मारा गया। आपके राज में सबसे ज्यादा आत्महत्या किसानों ने की है यह सर्वविदित है। कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि आपने सरकार में आते ही किसानों की कर्जमाफी योजना समाप्त कर दी, किसानों का कर्ज आपकी सरकार खा गई।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR