शिवराज के मंत्री ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, दिग्विजय सिंह को 'गुंडा कांग्रेस' का अध्यक्ष बनाने की मांग की

By अंकित सिंह | Jul 30, 2022

मध्य प्रदेश की राजनीति में हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है। पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा आपस में भिड़ी हुई है। इन सबके बीच कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी खूब चर्चा में हैं। भाजपा ने दिग्विजय सिंह पर पुलिस वालों से बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक पुलिस वाले के कॉलर पकड़े दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर भाजपा की ओर से जबरदस्त तरीके से दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा जा रहा है। आज इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिख दिया है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मी ने की बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई, स्टेशन पर जमकर बरसाए लात और घूंसे, सामने आया वीडियो

पुलिस के कॉलर पकड़े जाने को लेकर भाजपा दिग्विजय सिंह पर हमलावर हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर दिग्विजय सिंह की निंदा की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसा अशोभनीय व्यवहार किसी पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है। पुलिस अफसर का कॉलर पकड़ रहे हैं, कलेक्ट्रेट के गेट को धक्का देकर तोड़ने की कोशिश कर रहे है। लोकतंत्र में जय और पराजय चलती रहती है, लेकिन ऐसी बौखलाहट कि आप पुलिस अफसर का कॉलर पकड़ें, यह अधिकार आपको किसने दिया? उन्होंने आगे कहा कि मुझे आश्चर्य है कि कोई व्यक्ति दस साल तक मुख्यमंत्री रहकर ऐसी प्रतिक्रिया दे! यह तो कांग्रेस की बौखलाहट का प्रतीक है। जमीन खिसक गई, तो गालियां दो, कॉलर पकड़ो, मैं इसकी घोर निंदा करता हूं।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह