लॉकडाउन के दौरान तकनीकी माध्यमों से सरकार चला रहे हैं शिवराज सिंह चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2020

भोपाल। कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा लगाये गये देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सामाजिक दूरी का पालन करते हुए तकनीकी उपकरणों के जरिए सरकार चला रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से संचार कर रहे हैं। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने भी लॉकडाउन के दौरान 38 वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 53 घंटे तक अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कीं। राज्य सरकार के अन्य विभाग भी लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कामकाज कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि देशव्यापी लॉकडाउन 24 मार्च को लागू होने से एक रात पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले चौहान ने 81 वीडियो कॉन्फ़्रेंस में सरकारी अधिकारियों सहित अलग-अलग वर्गों से कुल 149 घंटों का संवाद किया। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संचार के सभी माध्यमों को अपनाते हुए सोशल मीडिया का भी भरपूर उपयोग किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक अकाउंट पर 23 मार्च से आज तक 108 से अधिक वीडियो और ट्वीटर पर 58 वीडियो पोस्ट किए हैं। 22 ‘लाइव इवेंट’ के माध्यम से मध्य प्रदेश की जनता से सीधी चर्चा की गई। इसके साथ ही फेसबुक पर करीब 8 करोड़ रीच हुई, प्रतिदिन 13 लाख इंप्रेशन फ़ेस बुक हैंडल पर मिले और ट्विटर पर 23 लाख इंप्रेशन प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सीएमओ के फेसबुक अकाउंट पर 23 मार्च के बाद से अब तक मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना संकट की रोकथाम व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों व दिशा-निर्देशों की जानकारियों से संबंधित 125 से अधिक वीडियो पोस्ट की गई, जिनकी अन्य पोस्ट के साथ मिलाकर रीच करीब 4 करोड़ 65 लाख है। साथ ही सीएमओ के ट्विटर अकाउंट पर इस दौरान इंप्रेशन करीब 14.2 मिलियन रहे। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक मयंक नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री सूचना और संचार प्रौद्योयागिकी का पूरा उपयोग कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: ममता और प्रियंका को कोरोना को लेकर राजनीतिक नाटक बंद कर देना चाहिए: शिवराज

प्रमुख खबरें

Embassy Developments ने Bengaluru में बेचे 1,800 करोड़ रुपये के 477 फ्लैट्स

Stock Market Update 5 October 2026 | सेंसेक्स में 400 से अधिक अंकों की उछाल, इंफोसिस और HDFC बैंक बने टॉप गेनर्स

Odisha में अगले तीन साल नहीं खुलेगी कोई शराब की दुकान, CM Mohan Majhi ने की घोषणा

Bengal By-Election: Nandigram और Rejinagar सीट पर 6 अक्टूबर को वोटिंग, BJP की पहली परीक्षा