MP में लोगों का कांग्रेस से हुआ मोहभंग, हम लोकसभा की जीतेंगे 25 सीटें: चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2019

कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दावा किया कि राज्य में दो महीने पुरानी कांग्रेस सरकार से लोगों का मोहभंग हो गया है और भगवा पार्टी लोकसभा चुनावों में वहां कम से कम 25 सीटें जीतेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नवंबर 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने वाली कांग्रेस, विधानसभा चुनावों से पहले किये गए अपने वादों को पूरा करने में विफल रही और लोग लोकसभा चुनावों में अपना गुस्सा उतारेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सभी 29 (मध्य प्रदेश से लोकसभा सीटें) हैं, लेकिन हम निश्चित रूप से करीब 25 सीटें जीतेंगे। तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनावों के मत प्रतिशत के मुताबिक भाजपा 17 संसदीय क्षेत्रों में आगे रही और जबकि कांग्रेस के पास 12 संसदीय क्षेत्रों में बढ़त रही।

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?