UP Election 2022 । शिवराज का तंज, अखिलेश के साथ जो गया उसका हुआ सत्यानाश

By अंकित सिंह | Feb 28, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार लगातार जारी है। भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। छठे और सातवें चरण के लिए पार्टी की ओर से जबरदस्त तरीके से प्रचार किया जा रहा है। इन सब के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भाजपा के पक्ष में लगातार प्रचार करते दिखाई दे रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान लगातार विरोधियों पर जमकर निशाना साध रहे हैं। आज उन्होंने एक बार फिर से अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अखिलेश यादव के साथ जो गया है उसका सत्यानाश हो गया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के साथ जो गया उसका सत्यानाश हो गया। 2017 में राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के साथ समझौता कर लिया। साथ ऐसा डूबा कि राहुल गांधी ने चुनाव के बाद कान पकड़ लिए कि बबुआ के साथ कभी नहीं जाना। इसके आगे शिवराज ने कहा कि 2019 में अखिलेश यादव ने कहा कि बुआ, बबुआ एक हो जाए। भाजपा को साफ कर देंगे। पता चला कि बसपा, सपा दोनों ही साफ हो गए, तो बुआ ने भी कान पकड़ लिए कि अब हम नहीं जाते बबुआ के साथ। उन्होंने कहा कि डॉक्टर राममनोहर लोहिया जी का समाजवाद "जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता का शासन" पर आधारित था, जबकि अखिलेश की सपा में "परिवार द्वारा, परिवार के लिए, परिवार का शासन" की मंशा है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आजकल सभी राम राम जप रहे हैं। राहुल बाबा त्रिपुंड लगा रहे हैं, प्रियंका गांधी गंगा स्नान कर रही हैं और रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले भी श्रीराम की बात कर रहे हैं। राम के सच्चे सेवकों को ही भगवान राम का आशीर्वाद मिलेगा।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक