प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने राजगढ़ जायेंगे शिवराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2020

भोपाल। राजगढ़ की घटना को लेकर जिले की दो महिला प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में भाजपा नेता बुधवार को वहां जाएंगे। मालूम हो कि राजगढ़ की जिलाधिकारी निधि निवेदिता एवं उप जिलाधिकारी प्रिया वर्मा ने जिले के ब्यावरा में रविवार को सीएए के समर्थन में धारा 144 के बाद भी रैली निकालने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित रूप से चांटे मारे थे। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

इसे भी पढ़ें: राजगढ़ की दो महिला अधिकारियों की बहादुरी पर हमें गर्व: दिग्विजय सिंह

दूसरी प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को महिला अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के लिये माफी मांगनी चाहिये। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘भाजपा को अपने ही नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करानी चाहिये, जिन्होंने निषेधात्मक आदेश का उल्लंधन किया और महिला अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया।’’ जिलाधिकारी निधि ने सोमवार को भाषा से कहा था, ‘‘इस घटना का राजनीतिककरण से मैं व्यथित हूं।’’

प्रमुख खबरें

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान