शिवेसना-भाजपा के संबंध आमिर खान-किरण राव के रिश्ते की तरह : संजय राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2021

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने अभिनेता आमिर खान और किरण राव के बीच तलाक के बाद के उनके रिश्ते का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी और भाजपा के राजनीतिक रास्ते अलग हैं लेकिन इन पूर्व गठबंधन सहयोगियों के बीच दोस्ती बनी हुई है। राउत ने कहा, आमिर खान और किरण राव को देखिए। (उनके) रास्ते अलग हो गए हैं लेकिन (वे) दोस्त हैं। यहां भी ऐसा ही है। (हमारे) रास्ते अलग हो गए हैं , लेकिन दोस्ती बनी हुई है। राजनीति में दोस्ती बनी रहती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम (महाराष्ट्र में) सरकार बनाने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, TMC में शामिल हुए प्रणब 'दा' के बेटे अभिजीत

गौरतलब है कि खान ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने और राव ने 15 साल बाद तलाक ले लिया है। खान ने कहा था, हमारा रिश्ता बदल गया है लेकिन हम अब भी साथ हैं।

प्रमुख खबरें

BCCI 95वीं AGM में अंडमान-निकोबार की सदस्यता और ICC प्रतिनिधि पर करेगा फैसला

CMO के IAS अफसर बना रहे Collectors पर दबाव, Ashok Gehlot ने BJP पर लगाया डराने का आरोप

बिना सत्यापन असामाजिक तत्व घोषित करने पर Patna High Court सख्त, सरकार पर लगाया 2 लाख का जुर्माना

क्या BRICS से जाते ही कोमा में पहुंचे जिनपिंग? भारत में अस्पताल वाली मिस्ट्री!