RBI गवर्नर ने विशेषज्ञों के आंकड़े चुनने के तरीके के खिलाफ दी चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने विशेषज्ञों द्वारा आंकड़ों का चुनाव किए जाने के तरीके के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वांछित परिणाम को पाने के लिए इनके बीच सह संबंध आसानी से स्थापित किया जा सकता है।

दास का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रहमण्यम ने अपने एक शोध में दावा किया था कि देश की जीडीपी वृद्धि के अनुमानों को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया है। उनके इस दावे को लेकर काफी विवाद भी हुआ।

इसे भी पढ़ें: सभी आकार-प्रकार के सिक्के पूरी तरह से वैध, लोग बिना झिझक के उसे स्वीकार करें: RBI

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने इन दावों को खारिज करते हुए इसे सुब्रहमण्यम के आंकड़ों के चुनाव की बाजीगरी करार दिया था। दास यहां रिजर्व बैंक की 13वीं वार्षिक बैठक में बोल रहे थे।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म