जे ई विल्सन सीरीज में श्लोक रामचंद्रन को दोहरी सफलता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2019

नयी दिल्ली। भारत के श्लोक रामचंद्रन ने घाना में चल रही जे ई विल्सन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन सीरिज में पुरूष युगल और मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जुन रामचंद्रन और श्लोक की जोड़ी ने नाइजीरिया के गाडविन ओलोफू और अनुलुवापो जुवोन ओपेयोरी को 21 . 11, 21 . 12 से मात दी।

श्लोक ने रितुपर्णा पांडा के साथ भारत के अर्जुन और मनीशा के को 21 . 19, 21 . 15 से हराया। महिला युगल में मनीषा और रितुपर्णा ने नाइजीरिया की डोरकास ए और डेबोराह उकेह को 21 . 11, 21 . 11 से मात दी। दूसरी वरीयता प्राप्त मुग्धा अग्रे को फाइनल में वियतनाम के थि त्रांग ने 21 . 10, 21 . 6 से मात दी।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प