शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज को नहीं मिला PCB का केंद्रीय अनुबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019

कराची। पूर्व कप्तान शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा गुरूवार को 2019-20 के लिये खिलाड़ियों को दिये केंद्रीय अनुबंध की सूची से बाहर रखा गया है। कप्तान सरफराज अहमद, बल्लेबाज बाबर आजम और लेग स्पिनर यासिर शाह ए कैटेगरी में बरकरार हैं। टेस्ट सलामी बल्लेबाज अजहर अली और हाल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बायें हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को क्रमश: कैटेगरी बी और सी में कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: ICC ने लगाया है प्रतिबंध फिर भी भारतीय दौरे पर टी20 सीरीज खेलेने आएगी ये क्रिकेट टीम

मलिक और हफीज के बाहर करने के बावजूद पीसीबी ने कहा कि दोनों चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे। मलिक ने विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी और अब वह केवल टी20 प्रारूप में ही खेलेंगे जबकि हफीज टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल