बंगाल में भाजपा को झटका, अलीपुरद्वार जिला अध्यक्ष टीएमसी में शामिल

By अंकित सिंह | Jun 21, 2021

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी राजनीतिक हलचल लगातार जारी है। चुनाव बाद भाजपा के लिए स्थितियां काफी सहज नहीं है। उपाध्यक्ष रहे मुकुल रॉय ने पहले ही पार्टी छोड़ दिया है। इन सबके बीच आज अलीपुरद्वार जिला भाजपा अध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा ने भी तृणमूल का दामन थाम लिया। इस अवसर पर पार्टी के नेता सुखेंदु शेखर रॉय और मुकुल रॉय दोनों मौजूद थे। आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की ओर से लगातार भाजपा के टूट जाने का दावा किया जा रहा है। बंगाल चुनाव में 200 प्लस का लक्ष्य लेकर उतरी भाजपा के लिए नतीजे बेहद ही चौंकाने वाले रहे। भाजपा महज 77 सीटों पर ही चुनाव जीत सकी। चुनाव के बाद भाजपा की ओर से शुभेंदु अधिकारी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। इसी नाराजगी की वजह से मुकुल रॉय ने पार्टी का साथ छोड़ दिया।

प्रमुख खबरें

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा

अब Consumer को मिलेगा पूरा Fuel! केंद्र ने Petrol, CNG, Hydrogen पंपों की जांच के लिए जारी किए New Guidelines

Bhopal Dowry Case: नम आंखों से Tvisha Sharma को अंतिम विदाई, पिता बोले- न्याय का इंतजार

Glowing Skin का Secret है सही pH Balance, एक्सपर्ट से समझें Healthy Skin का पूरा साइंस