Imran Khan की पार्टी को झटका, पंजाब में तीन निर्दलीय उम्मीदवार विपक्षी दल में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2024

लाहौर। पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी को झटका देते हुए पंजाब की प्रांतीय विधानसभा में उसके द्वारा समर्थित तीन निर्दलीय सदस्य प्रतिद्वन्द्वी दल में शामिल हो गए हैं। वहीं, नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) प्रांतीय विधानसभा में निर्वाचित आठ और निर्दलीय सदस्यों और नेशनल असेंबली में निर्वाचित एक सदस्य को अपने पाले में लाने में कामयाब रही है। इससे नेशनल असेंबली में उसकी सीटों की संख्या 80 और पंजाब असेंबली में 150 से अधिक हो गयी है। 

प्रांतीय विधानसभा में निर्वाचित पीटीआई समर्थित तीन सदस्यों - सरदार अवैस द्रशिक, जाहिद इस्माइल भट्टा और हाफिज ताहिर कैसरानी तथा एक अन्य निर्दलीय सदस्य गजनफार अब्बास चीना ने लाहौर में अलीम से मुलाकात की और आईपीपी में शामिल होने की घोषणा की। अलीम ने दावा किया कि प्रांतीय विधानसभा में पीटीआई द्वारा समर्थित 10 से 15 सदस्यों का एक अन्य समूह जल्द ही आईपीपी में शामिल होगा और वह उनके संपर्क में है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय मूल के दंपती और उनके जुड़वां बेटे घर में मृत मिले

सिंध में पीटीआई समर्थित चौथा सदस्य एजाज स्वाति, बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) में शामिल हो गया है। अभी तक, पांच निर्वाचित सदस्य इमरान खान की पार्टी छोड़ चुके हैं। केंद्र तथा पंजाब दोनों में पीएमएल-एन की स्थिति को मजबूत करने के लिए और सदस्यों को पार्टी में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि पीएमएल-एन और उसकी सहयोगी आईपीपी का मकसद पीटीआई समर्थित इतने निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने खेमे में शामिल करना है कि वह भविष्य में पीपीपी पर ज्यादा निर्भर न रहे।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश के शिक्षक-कर्मचारियों ने सीएम योगी से मांगी 19 अक्टूबर की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे स्कूल?

Nirmala Sitharaman बोलीं, 2047 तक विकसित भारत के लिए स्थानीय निकायों में क्षमता और सुधार जरूरी

Kriti Sanon ने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, 29 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

Trump ईरान पर गिराएंगे मदर ऑफ ऑल बम, खुल गया बड़ा सीक्रेट