राहुल गांधी को झटका, कोर्ट ने अर्जी खारिज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2019

मुम्बई। मुम्बई की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी की अर्जियां शनिवार को खारिज कर दी जिसमें उन्होंने आरएसएस के एक कार्यकर्ता की ओर से दायर मानहानि संबंधी शिकायत रद्द करने का अनुरोध किया था।

दोनों अब इस मामले में सुनवायी का सामना करेंगे। आरएसएस कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता ध्रुतिमान जोशी ने इस संबंध में एक शिकायत दायर करके पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को कथित रूप से संघ से जोड़ने वाली टिप्पणी के लिए गांधी और येचुरी के खिलाफ मानहानि का मामला शुरू करने का अनुरोध किया था। लंकेश की बेंगलुरु में 2017 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

प्रमुख खबरें

Dehradun में बुजुर्ग महिला के घर 12 लाख की चोरी, Bijnor के तीन भाई-बहन गिरफ्तार

100 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में Anbil Mahesh और पूर्व विधायक 30 घंटे की पुलिस हिरासत में

Deandra Dottin बिना गेंद खेले आउट फिर भी WBBL मैच जीती Melbourne Renegades

Bhupesh Baghel का आरोप, पेंड्रावन जलाशय क्षेत्र में खनन की दी अनुमति